About Author

Morgan Howen

Morgan is an example author of everest news. She has just a dummy image &

धनतेरस के दिन खरीदने जा रहे हैं वाहन तो पहले जान लें शुभ मुहूर्त, मिलेगा 10 गुना अधिक लाभ और आप भी चाहते हैं धनतेरस के दिन कुछ ना कुछ खरीदे तो सबसे पहले एक बार इसको देखें

धनतेरस के दिन सोना-चांदी, वाहन और पीतल के बर्तन खरीदने से कई गुना अधिक लाभ मिलता है। कहते हैं कि धनतेरस के दिन नई चीजें घर लाने से धन-संपत्ति में बरकत होती है। और पूर्वजों का कहना है कि धनतेरस के दिन कुछ ना कुछ सामान्य आपको खरीदना चाहिए और वह सामान पीतल की होनी चाहिए इसलिए सूरज लेकर आज तक यह कारनामा होती रहे और लोग धनतेरस के दिन कोई ना कोई चीज खरीदने हैं दो चक्का से लेकर चार चक्का चार चक्का से लेकर 8,10,20,50 बहुत सारी चीज लोग धनतेरस का दिन खरीदने हैं और खरीदना भी चाहिए

कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्यौहार मनाने का विधान है। धनतेरस से पांच दिवसीय दिवाली के त्यौहार की शुरुआत भी होती है। दिवाली उत्सव के पहले दिन धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। उसके बाद नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और आखिर में भैया दूज का पर्व मनाया जाता है। बता दें कि धनतेरस के दिन बाजार से कुछ न कुछ खरीदकर लाने की परंपरा है। विशेषकर सोने, चांदी की चीजें और वाहन खरीदने का महत्व है। धनतेरस के दिन घर में किसी चीज का आगमन पूरे साल भर की खुशियों के आगमन के समान है। धनतेरस के दिन नई शुभ चीजें खरीदकर लाने से 13 गुना फल अधिक मिलता है। तो आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। साथ ही वाहन पूजा नियम के बारे में भी जानेंगे। लोग धनतेरस का दिन धूमधाम से सामान लेते हुए पूजा पाठ भी ध्यान से करते हैं और इसमें शामिल होने वाले सभी लोगों को खुशी हाल देखना चाहते हैं और यह परंपरा पूरे भारत में चलता आ रहा है लोग धनतेरस दिन में कुछ ना कुछ जरूर खरीदनेहैं

धनतेरस 2024 वाहन खरीदने का उत्तम मुहूर्त

हिंदू धर्म में धनतेरस का पूरा दिन ही शुभ माना गया है। लेकिन अन्य चीजों और वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा, जो कि समापत अगले दिन यानी 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर होगा। वाहन खरीदने के लिए यह समय सबसे उत्तम होगा।

वाहन पूजा विधि और नियम

सबसे पहले वाहन पर लाल चंदन से स्वास्तिक बनाएं
अब उसपर चावल यानी अक्षत छिड़कें।
इसके बाद मौली का टुकड़ा लेकर स्वास्तिक पर चढ़ाएं
फिर वाहन की आरती उतारें और नारियल फोड़ें।
पूजा के बाद वाहन पर कलावा बांध दें और ये कलावा अगली पूजा तक नहीं उतारें।
वहीं ध्यान रखें कि पूजा के बाद ही वाहन को बाहर न ले जाएं।
वाहन में लोहे का इस्तेमाल सबसे अधिक होता है और लोहे का संबंध शनि ग्रह से है।
धनतेरस के दिन वाहन की पूजा करने से शनि देव के साथ अन्य ग्रहों की भी पूजा हो जाती है।

धनतेरस पूजा शुभ मुहूर्त 2024

कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि आरंभ- 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से
कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि समाप्त- 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर
प्रदोष काल- 29 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 38 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक
वृषभ काल- 30 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 17 मिनट तक
धनतेरस की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त- 29 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक
साल 2024 में धनतेरस के दिन सोना- चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त
इस साल धनतेरस के दिन सोना खरीदने के शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से आरंभ हो जाएगा, जो कि 30 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इसी मुहूर्त में सोना-चांदी खरीदना अति उत्तम रहेगा।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *